Tuesday, February 17, 2026

अंडमान-निकोबार पहुंचा साल का पहला चक्रवात आसनी:तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश जारी, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान आसनी आज अंडमान-निकोबार के तट से टकराएगा। इंडियन कोस्ट गार्ड ने बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप पर सभी नाविकों और मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्हें समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। अंडमान निकोबार द्वीप पर तूफानी हवाएं और भारी बारिश जारी है।

तूफान के कारण पोर्ट ब्लेयर और आसपास के द्वीपों के बीच चलने वाले सभी जहाजों को समुद्र में जाने से रोक दिया गया है। साथ ही यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 03192-245555/232714 और टोल-फ्री नंबर 1-800-345-2714 जारी किया है।

मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही 2022 के पहले साइक्लोन को लेकर चेतावनी जारी की थी। विभाग ने कहा था कि बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र एक चक्रवर्ती तूफान का रूप ले सकता है।

.

Recent Stories