Wednesday, February 18, 2026

हादसे और प्रदर्शन ने रोकी 16 ट्रेनों की रफ्तार:ओडिशा के बामरा में रेल रोको आंदोलन, पटरी पर बैठे लोग;​​​​ ​​​जामगांव में सुधरे नहीं हालात

रायगढ़ के जामगांव में हुई दो मालगाड़ियों की भिड़ंत से बिगली ट्रेनों की चाल अभी पटरी पर नहीं आई थी कि अब ओडिशा के बामरा में प्रदर्शन शुरू हो गया है। लोगों ने अपनी मांगों को लेकर बामरा स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके बाद 16 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है तो कई घंटों से झारखंड और ओडिशा के बीच फंसी हुई हैं। इसके चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

दरअसल, ओडिशा के संबलपुर के पास बामरा में स्थानीय लोगों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन बुलाया है। इसके साथ ही पूरा बामरा बंद हैं। प्रदर्शनकारी बामरा स्टेशन में रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। आंदोलन की वजह से सुबह 9 बजे के बाद चलने वाली दोनों दिशा की आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेंनों को विभिन्न स्टेशनों में रोक दिया गया है। यह ट्रेनें राउरकेला से टाटा नगर के बीच खड़ी हैं। कई ट्रेनें 8 घंटे से ज्यादा समय से फंसी हैं।

  • हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस : इसके रायगढ़ पहुंचने का समय सुबह 8.40 बजे का है, लेकिन यह ट्रेन शाम 4.30 बजे तक भी नहीं पहुंच सकी थी।
  • राजेंद्र नगर-दुर्ग (साउथ बिहार एक्सप्रेस) : यह ट्रेन दोपहर 2.13 बजे रायगढ़ पहुंचती हैं, लेकिन राजेंद्र नगर से निकलने के बाद सुबह 8 बजे से टाटा नगर में खड़ी है।
  • दुर्ग-राजेंद्रनगर (साउथ बिहार एक्सप्रेस) : यही स्थिति दुर्ग से निकलने वाली साउथ बिहार की भी है। यह ट्रेन रायगढ़ दोपहर 12 बजे पहुंचती है, लेकिन सुबह 10 बजे से बिलासपुर में खड़ी है।
  • पुरी-ऋषिकेश (उत्कल एक्सप्रेस) : इस ट्रेन का सुबह 11.48 बजे रायगढ़ पहुंचने का समय है, लेकिन अभी तक राउरकेला में खड़ी है।
.

Recent Stories