नई दिल्ली, शनिवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर से कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी सांसद और महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।
सोनिया गांधी ने जून की शुरुआत में भी COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। सकारात्मक परीक्षण के कुछ दिनों बाद, 75 वर्षीय सोनिया गांधी को 12 जून को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हल्का बुखार और कोरोना के कुछ लक्षण थे, जिसके बाद उनका इलाज चला था और उन्हें 20 जून को छुट्टी दे दी गई थी।


