सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई रोकी, कहा- कल सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखें

जहांगीरपुरी में बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू की। एक घंटे के भीतर ही सुप्रीम कोर्ट ने इस ऑपरेशन पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिसमें दंगे के आरोपियों के घर गिराने का विरोध किया गया है। अदालत ने कहा कि कल सुनवाई तक जहांगीरपुरी में यथास्थिति बरकरार रखी जाए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद MCD ने कार्रवाई रोक दी। बुलडोजर दस्ता वापस लौट रहा है। दिल्ली नगर निगम ने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिल गया है और हम उस आदेश को पढ़ने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

.

Recent Stories