Monday, February 16, 2026

सीएम ममता बनर्जी ने किया ऐलान- आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो को भी मैदान में उतारा

पूर्व केंद्रीय मंत्री (Former Union minister) और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल के आसनसोल निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा उपचुनाव (Lok Sabha bypoll) लड़ेंगे। इस बात का ऐलान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी है। सीएम ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट से सिलसिलेवार दो ट्वीट किए हैं।

टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता श्री शत्रुघ्न सिन्हा हमारे उम्मीदवार होंगे।

 

 

.

Recent Stories