Monday, December 8, 2025

साइबर सेल के ASI की हत्या:सरकारी क्वार्टर के सामने कुछ लोग दे रहे थे गालियां, समझाने गए तो मार डाला; 5 हिरासत में

महासमुंद में शनिवार देर रात साइबर सेल के ASI विकास शर्मा (41) की हत्या कर दी। बदमाश उनके सरकारी क्वार्टर के बाहर गालियां दे रहे थे। तभी विकास उन्हें समझाने के लिए गए थे। अभी उनकी मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल सका है। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। विकास के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपनी मां के साथ ही रहते थे। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है।

कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचशील क्लब के सामने ही सरकारी क्वार्टर है। विकास की मां भी सरकारी कर्मचारी थी। रिटायरमेंट के बाद दोनों साथ में यहीं रहते थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 10.30 बजे कुछ लोग उनके घर के पास खड़े होकर झगड़ा और गाली-गलौज कर रहे थे। शोर सुनकर विकास बाहर निकले और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसी बीच किसी ने विकास को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही विकास सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।

.

Recent Stories