भिलाई। कल दुर्ग के कोलिहापुरी इलाके में एक महिला शिक्षक की निर्मम हत्या हुई। महिला शिक्षक का नाम साधना साहू है। वह अंडा के पास अछोटी गांव के स्कूल में पोस्टेड थी। साधना के पति ने ही हत्या की है। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को घायल कर लिया। इस हत्या से संबंधित कई वीडियो सामने आए। इन सबमें एक वीडियो दिलदहला देने वाला है।
आरोपी पति ने साधना को दौड़ा-दौड़ाकर टंगिया से कई हमले किए। चेहरे से लेकर पेट और पीठ पर टंगिया से वार किया। इस हमले में साधना बुरी तरह घायल हो गई। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। मारने के बाद जिस जगह पर महिला का शव पड़ा रहा। वहीं पर आरोपी पति भी सो गया और खुद को चाकू से घायल कर दिया।
इसके बाद वहीं पर सोए हुए बड़बड़ाने लगा। लोगों की भीड़ से बात करने लगा। पेट खून से लथपथ है। चेहरे पर थोड़ी भी सिकन नहीं थी। वह मोहल्ले में रहने वाले एक युवक के साथ अपनी पत्नी का अवैध संबंध बताने लगा। इसका वीडियो सामने आया है…। पुलिस ने आरोपी पति को तुरंत पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।


