रूस-यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी की तत्काल अपील, दोनों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 2 मई से तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर हैं। सोमवार को जर्मनी के बाद मंगलवार को डेनमार्क (Denmark) पहुंचे। राजधानी कोपेनहेगन में पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन (PM Mette Frederiksen) ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद वार्ता हुई और दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए। पीएम मोदी और डेनमार्क के पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने हरित सामरिक भागीदारी में प्रगति की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों के बीच कौशल विकास, जलवायु, नवीकरणीय ऊर्जा, आर्कटिक समेत कई मुद्दों पर आपसी सहमति बनी है। मोदी और मेटे की उपस्थिति में कोपेनहेगन में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया गया।

.

Recent Stories