नई दिल्ली: मोदी सरकार (Modi government) की नीतियो के विरुद्ध आक्रामक रुख अपनाने वाले बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने एक बार फिर सरकारी नीतियों पर चोट किया है. इस बार वरुण गांधी ने मोदी सरकार के ‘हर घर तिरंगा'( Har ghar Tiranga) अभियान से गरीबों को हो रहे नुकसान को लेकर ट्वीट किया है. वरुण गांधी अपने इस ट्वीट में इस बार गरीबों की आवाज उठाते हुए दिख रहे हैं.
वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “आजादी की 75वीं वर्षगाँठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा. राशन कार्ड धारकों को या तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है. हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है.
आजादी की 75वीं वर्षगाँठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
राशनकार्ड धारकों को या तिरंगा खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है या उसके बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है।
हर भारतीय के हृदय में बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीन कर वसूलना शर्मनाक है। pic.twitter.com/pYKZCfGaCV
— Varun Gandhi (@varungandhi80) August 10, 2022


