Sunday, February 15, 2026

रायपुर होटल कारोबारी–DSP कंट्रोवर्सी में बड़ा खुलासा, DSP कल्पना वर्मा निलंबित

रायपुर। रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा से जुड़ी कंट्रोवर्सी मामले में जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी जा चुकी थी, जिसमें गंभीर आरोपों की पुष्टि होने का दावा किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार DSP कल्पना वर्मा ने होटल कारोबारी दीपक टंडन से न सिर्फ बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के जरिए विभाग की खुफिया और संवेदनशील जानकारियां भी साझा कीं। इन आरोपों को बेहद गंभीर मानते हुए राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से DSP कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है।

निलंबन आदेश के तहत DSP कल्पना वर्मा को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और रिपोर्ट के अन्य पहलुओं की भी बारीकी से पड़ताल की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि यदि आगे और तथ्य सामने आते हैं तो कड़ी विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कदम भी उठाए जा सकते हैं।

इस पूरे प्रकरण ने पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है, वहीं मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

.

Recent Stories