रायपुर में MMI-नारायणा की नर्स को चाकू से काटा:कमरे में खून से सनी मिली लाश, बॉयफ्रेंड से था विवाद, सहेलियों के साथ रहती थी

रायपुर के MMI नारायणा अस्पताल की नर्स प्रियंका दास (23) की चाकू मारकर हत्या। पुलिस मौके पर पहुंची। - Dainik Bhaskarरायपुर में MMI नारायणा अस्पताल की नर्स को चाकू से काटकर मार डाला। नर्स की लाश कमरे में खून से सनी मिली है। युवती के सीने पर और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड के साथ विवाद चला रहा था। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम प्रियंका दास (23) है, जो MMI नारायणा अस्पताल में नर्स थी। वह मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। टिकरापारा में किराए के कमरे में 3 सहेलियों के साथ रह रही थी। प्रियंका एक दिन पहले अस्पताल में ड्यूटी भी की थी। वह डे शिफ्ट में थी।

हत्या से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

MMI नारायणा अस्पताल की नर्स प्रियंका दास की तस्वीर है।
MMI नारायणा अस्पताल की नर्स प्रियंका दास की तस्वीर है।
प्रियंका दास की हत्या इसी बिल्डिंग में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची है।
प्रियंका दास की हत्या इसी बिल्डिंग में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची है।
टिकरापारा पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची।
टिकरापारा पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची।

जानिए कैसे चला मर्डर का पता ?​​​​​​

दरअसल, गुरुवार सुबह नाइट ड्यूटी करने के बाद प्रियंका दास की सहेली रूम पहुंची। इस दौरान प्रियंका की सहेली ने कमरे के भीतर खून से सनी लाश देखी। युवती ने अपने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने टिकरापारा पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मामले की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल से सबूत जुटाए। साथ ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे में चाकू से वार करने की वजह से खून ही खून बिखरा मिला है।

.

Recent Stories