रायपुर में IAS-IPS और जज के घर चोरी:AC के कॉपर पाइप ले गया पड़ोस का भिखारी, बोला-कबाड़ में अच्छे दाम मिलते थे

रायपुर की सबसे सुरक्षित और पॉश ऑफिसर्स कॉलोनी में प्रदेश के बड़े अधिकारियों के घर चोरी हो गई। चोर इन अफसरों के घर के भीतर नहीं गया। बाहर लगे एसी के कॉपर पाइप को काटकर साथ ले गया। चोरी का खुलासा भी तब हुआ जब एसी काम करना बंद कर चुका था। तेज गर्मी की वजह से परेशान अफसरों का पारा तब और बढ़ गया, जब कॉलोनी में पुलिस की सिक्योरिटी के बावजूद ये कांड हो गया। हालांकि यहां चोरी करने वाले काे पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात का चोर भी बड़ा दिलचस्प है।

सूत्रों के मुताबिक चोरी IAS, IPS, और एक जज के घर हुई है। हालांकि इनके नाम सामने नहीं आए हैं। संडे की सुबह जब इन अफसरों के घरों का एसी बिगड़ा तो मामला उजागर हुआ। रिपेयरिंग करने वाले को बुलवाया गया। उसने देखा कि एसी के बाहर लगने वाली कॉपर पाइप कटी हुई है। पाइप को काटकर चोरी करने का मामला समझ आया। घटना दो तीन सरकारी बंगलों में हुई थी। थाने जाकर रामेश्वर लाल ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। ठाकुर ऑफिसर्स कॉलोनी के मकान नंबर सी-1/3 में चपरासी का काम करता है।

.

Recent Stories