रायपुर में चाकू से वार कर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर  माना रोड में चाकू से वार कर मोबाइल छीनकर भागने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से लूट के सामानों के साथ चाकू जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुभाष बईन ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 11 ब्लाक माना कैम्प में रहता है। प्रार्थी 29 मार्च 2022 को अपने एक्टिवा वाहन से घर जा रहा था। रात्रि करीब 9.50 बजे डूमरतराई पास मोटर साइकिल में सवार दो व्यक्ति आकर प्रार्थी के सामने रुके।

इन्होंने प्रार्थी को एक मोबाइल नम्बर देकर डायल करने को कहा। प्रार्थी द्वारा अपने मोबाइल से उक्त नम्बर डायल करने पर नम्बर बंद बताया। जिस पर अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी को मोबाइल मुझे दो मैं बात करुंगा, कहकर प्रार्थी से उसका मोबाइल फोन मांगा। मना करने पर अज्ञात व्यक्तियो ने अपने चाकू से प्रार्थी के पेट व जांघ में वार कर चोट पहुंचाया तथा उसका रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गयेे। जिस पर थाना माना में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 394 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

.

Recent Stories