रायपुर। राजधानी माना बस्ती (Raipur murder News) में इलाके से बड़ी खबर सामने आई है. एक शख्स को कुछ असमाजिक तत्वों ने मौत के घाट उतार दिया, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है. पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी हुई है. मृतक का नाम विजेंद्र मार्कंडेय है.
दरअसल, ये वारदात आज सुबह की है. जहां एक दो लोगों ने मिलकर एक युवक को मार डाला. इस वारदात में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है. नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
वहीं दिनदहाड़े हत्या से लोगों में आक्रोश का माहौल है. हत्या के बाद बस्तीवासियों में गुस्सा है. राष्ट्रीय मार्ग में चक्काजाम कर दिया है. बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ व्यापारी भी प्रदर्शन में शामिल हैं.


