Thursday, February 19, 2026

राजधानी के स्टेशन रोड स्थित प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग

रायपुर। राजधानी के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा के पीछे प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई. घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है. मामला गंज थाना क्षेत्र का है. राजधानी के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा के पीछे एक मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. करीबन शाम 4 बजे के बाद मकान के चौथे माले की खिड़की से धुआं उठते देख आनन-फानन में लोग बाहर भाग खड़े हुए. सूचना पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां आग को बुझाने के प्रयास में जुटी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस मकान में आग लगा है, वहां बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का सामान रखा हुआ है. फिलहाल, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है.

.

Recent Stories