रुस और यूक्रेन की जंग का आज 13वां दिन है। इस बीच, सबसे बड़ा अपडेट यह है कि युद्ध विराम को लेकर दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही है। सोमवार को बेलारूस में हुई इस बातचीत में युद्ध के बीच लोगों को निकालने के लिए यूक्रेन में ह्यूमन कॉरीडोर बनाने पर सहमति नहीं बनी।
इधर, यूक्रेन ने रूस के मेजर जनरल विटैली गेरासिमोव को मार देने का दावा किया है। कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री के इंटेलीजेंस चीफ के हवाले से यह खबर दी है। खबर के मुताबिक, खार्किव के पास यूक्रेन और रूस की सेनाओं के बीच जंग में गेरासिमोव मारे गए।
यूक्रेन पर लगातार रूसी बमबारी के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ रहे हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्गों से लेकर बीमार तक शामिल हैं। इस तस्वीर को देखकर आप समझ सकेंगे कि कल तक बेहतर जिंदगी का ख्वाब देखने वाली आंखों में अब केवल आंसू बचे हैं।
ऊपर की तस्वीर देखकर समझा जा सकता है कि रूस-यूक्रेन की जंग अब इंसानियत को हराती नजर आ रही है। अपने समय की सबसे दर्दनाक त्रासदी को रोकने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए, इस पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं…


