Sunday, February 15, 2026

यूक्रेन ने मोदी से मदद मांगी, कहा- आपका रसूख है, रूस से बात करें; 50 रूसी और 40 यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने का दावा

लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया। अब तक 40 यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं, यूक्रेन ने रूस के 50 सैनिकों को मारने और 6 फाइटर जेट्स-टैंक्स तबाह करने का दावा किया। रूस अब तीन तरफ से यूक्रेन पर हमले कर रहा है। उसकी आर्मी यूक्रेन में घुस चुकी है।

इधर, नई दिल्ली में यूक्रेन एम्बेसडर मीडिया के सामने आए और PM नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन (EU) भी सैन्य और आर्थिक हमले की तैयारी में जुट गए हैं। EU प्रेसिडेंट उर्सला ने कहा- रूस की इकोनॉमी को तबाह कर दिया जाएगा।

पुतिन का ऐलान और फौरन हमला

इसके पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नेशनल टेलीविजन पर हमले का ऐलान किया। कहा- रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उनका इशारा अमेरिका और NATO फोर्सेज की तरफ था। बयान के 5 मिनट बाद ही यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई प्रांतों में 12 धमाके हुए। कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ। वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस कदम के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू मिशन भी रोकना पड़ा। यूक्रेन गई एअरइंडिया की फ्लाइट डेंजर जोन अलर्ट के चलते लौट आई है।

हमला कहां और कैसा

यूक्रेन ने कहा- हम पर तीन तरफ से…रूस, बेलारूस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं। रूस की ग्राउंड फोर्सेस यूक्रेन में घुस गईं और वहां कई गांवों पर कब्जा कर लिया। रूस के कमांडो पैराट्रूपर्स यूक्रेन के मिलिट्री इंस्टॉलेशन्स के करीब उतरकर इनको अपने कब्जे में ले रहे हैं। यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के 50 सैनिक मार गिराए हैं। इसके 6 फाइटर जेट्स और 4 टैंक्स तबाह कर दिए हैं।

.

Recent Stories