Sunday, February 15, 2026

यात्री प्रतिक्षालय हुए बदहाल, असामाजिक तत्त्वों का बना अड्डा

कोरबा । शहर में सिटी बसों के परिचालन के लिए बनाया गया यात्री प्रतिक्षालय शो-पीस बनकर रह गया है। सिटी बसों का परिचालन ठप्प होने के साथ ही प्रतिक्षालय की उपयोगिता भी शून्य हो गई है।यही वजह है कि लाखों खर्च कर बनाया गया प्रतिक्षालय अब केवल असमाजिक तत्वों के काम आ रहा है। लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही असमाजिक तत्वो सक्रिय हो जाते हैं और प्रतिक्षालय में शराबखोरी व दूसरी अनैतिक गतिविधीयों को अंजाम देते है। लोग चाहते हैं कि सिटी बस का परिचालन फिर से शुरु हो ताकी प्रतिक्षालय फिर से शुरु हो सके।

सिटी बस का परिचालन फिर से शुरु करवाने को लेकर काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। अब स्थिती यह है,कि आम जनता को काफी राशि खर्च कर सफर करना पड़ता है। प्रशासन को आम जनता की समस्याओं के बारे में सोचना चाहिए ताकि सिटी बस की उपयोगिता फिर से साबित हो सके।

.

Recent Stories