मिर्ची बाबा का विवादित बयान, बोले- फिल्म ‘काली’ और ‘आश्रम’ के निर्देशकों का सिर काटकर लाने वाले को दूंगा 20 लाख इनाम

भोपाल। देश भर में डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच मिर्ची बाबा ने विवादित बयान दिया है। पंचायती निरंजनी अखड़े के महामंडलेश्वर मिर्ची बाबा ने फिल्म ‘काली’ और ‘आश्रम’ के निर्देशकों का सिर काटकर लाने वालों को 20 लाख इनाम देने का ऐलान किया है।

दरअसल, फिल्म ‘काली’ पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाए जाने पर पंचायती निरंजनी अखड़े के महामंडलेश्वर मिर्ची बाबा ने कहा कि ये हिन्दू धर्म को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश है। ऐसे निर्देशकों का जब तक सिर नहीं कटेगा, तब तक यह राक्षस नहीं मानेंगे।

.

Recent Stories