Monday, February 16, 2026

महिला ने लगाई फांसी

कोरबा।माेबाइल पर बातचीत करते देखकर पति ने चरित्र शंका करते हुए मना किया। इससे नाराज पत्नी ने खुद काे अाग लगा ली, जिसे पति ने बचाने का प्रयास किया। घटना में दाेनाें झुलस गए। कटघाेरा थाना क्षेत्र के महुआपानी गांव निवासी 27 वर्षीय रमेश यादव और 25 वर्षीय सावित्री निर्मलकर ने 4 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती के 3 बच्चे हैं। शनिवार रात रमेश शराब पीकर घर पहुंचा ताे सावित्री माेबाइल पर बातचीत कर रही थी। तब उसने चरित्र पर संदेह व्यक्त करते हुए उसने चिल्लाकर बातचीत करने से मना किया। इससे नाराज सावित्री ने कमरे में जाकर खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर अाग लगा ली।

.

Recent Stories