महानायक ने अपने ब्लॉग में लिखा “अब शरीर मांग रहा आराम, मैने भी हार मान ली”

महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी पूरे जोश से काम कर रहे है. इस उम्र में उनकी मेहनत निश्चित ही प्रेरणादायक है.. लेकिन हाल ही में उनकी एक पोस्ट ने उनके फैंस को चिंतित कर दिया हैं दरअसल…

हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी पूरे जोश से काम कर रहे है. इस उम्र में उनकी मेहनत निश्चित ही प्रेरणादायक है ,लेकिन उनके ब्लॉग और उनकी पोस्ट उनके फैंस को परेशान और निराश कर दिया है ।

वे उनकी तबीयत को लेकर काफी चिंतित हो गए है हाल में एक ब्लॉग लिखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका शरीर आराम मांग रहा है. अब 83 की उम्र में उनका शरीर पहले जैसी ऊर्जा के साथ काम नहीं कर पा रहा है.

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, “कभी-कभी, शरीर आपके स्वभाव पर हावी हो जाता है और एक आदेश देता है- आराम करो। इसलिए मैंने हार मान ली और वही किया जो शरीर चाहता था। और फिर इसने, शरीर ने, मुझे बताया कि सबसे ऊपर कौन है-शरीर !!” उन्होंने आगे लिखा कि आज की तेज-रफ्तार दुनिया में वह खुद को थोड़ा अलग-थलग महसूस करते हैं

.

Recent Stories