हिंदी भाषा पर एक्टर अजय देवगन ने कन्नड़ स्टारर किच्चा सुदीप के बयान पर मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद अब इस विवाद में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी भी आ गए हैं। कुमारस्वामी ने ट्वीट कर अजय देवगन के व्यवहार को हास्यास्पद बताया है। उन्होंने अजय को उनकी पहली फिल्म की भी याद दिलाई है।
इसके साथ ही फिल्ममेकर राम गोपल वर्मा ने भी कहा कि नॉर्थ को स्टार साउथ के स्टार्स के सामने इनसिक्योर महसूस करते हैं। वहीं कर्नाटक विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष ने सिद्धारमैया ने कहा, हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा कभी नहीं थी और न कभी होगी
एच डी कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, अजय देवगन को यह महसूस करना चाहिए कि कन्नड़ सिनेमा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को पछाड़ रहा है। कन्नड़ियों के ही प्रोत्साहन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का विकास हुआ है। देवगन को यह भी नहीं भूलना चाहिए उनकी पहली फिल्म फूल और कांटे बेंगलुरू में एक साल तक चली थी।
वहीं उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा, एक्टर किच्चा सुदीप का यह कहना की हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है। उनके बयान में गलती खोजने की कोई बात नहीं है। अजय देवगन हाइपर नेचर के हैं और यह उनके हास्यस्पद व्यवहार को भी दिखाता है।
नेता प्रतिपक्ष ने किया पोस्ट
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया ने अजय देवगन के पोस्ट पर कहा, हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा कभी नहीं थी और न कभी होगी। हमारे देश की भाषा की विविधता का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। सभी भाषा का अपना समृद्ध इतिहास होता है, जिस पर लोगों को गर्व होता है। मुझे कन्नड़ होने पर गर्व है।
रामगोपाल वर्मा का पोस्ट
इस विवाद में फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने कहा,किच्चा सुदीप सर क्या यह नॉर्थ स्टार साउथ के स्टार्स के सामने असुरक्षित और ईर्ष्या कर रहे हैं, क्योंकि एक कन्नड़ डबिंग फिल्म KGF2 ने अपने ओपनिंग डे में 50 करोड़ की कमाई की थी। हम लोग आने वाली हिंदी फिल्मों के ओपनिंग डे के बिजनेस को देखने जा रहे हैं।


