भारत से बाहर जाने पर ठप्प पड़ जाएगा WhatsApp Channel? स्क्रीन पर नजर आएगा बंद सर्विस का अलर्ट

 नई दिल्ली.मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप पर यूजर्स को हाल ही में चैनल की सुविधा मिली है। वॉट्सऐप चैनल के जरिए क्रिएटर्स अब अपने फॉलोअर्स को चैटिंग ऐप पर भी जोड़ सकते हैं। देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वॉट्सऐप चैनल के जरिए देशवासियों से जुड़ चुके हैं। इसी तरह एक के बाद कई बड़ी हस्तियां वॉट्सऐप के नए चैनल की ओर रुख कर रही हैं।

क्या हो अगर भारत से बाहर जाने पर वॉट्सऐप चैनल की सर्विस ही बंद पड़ जाए। अगर आप भी वॉट्सऐप पर चैनल क्रिएट कर चुके हैं और अक्सर दूसरे देशों की यात्रा करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है।

दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप चैनल की सुविधा किसी दूसरे देश में बंद की जा सकती है।

इतना ही नहीं, चैनल की सर्विस बंद होने का अलर्ट स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। Wabetainfo की इस रिपोर्ट में चैनल बंद होने का अलर्ट वाला स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है।

स्क्रीनशॉट के मुताबिक, वॉट्सऐप चैनल के बंद होने की वजह किसी देश से जुड़े खास नियम-कानून होंगे। दरअसल, माना जा रहा है कि 180 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल होने वाला चैटिंग ऐप वॉट्सऐप मानवाधिकारों की सुरक्षा और लोकल लॉ को फॉलो करने की कड़ी में काम कर रहा है।

.

Recent Stories