बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था व्यापारी, 25 लाख रुपए गिरे, उसे पता ही नहीं चला, देखें वीडियो

बालोद. एक लापरवाह व्यापारी बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था. इस दौरान 25 लाख रुपए से भरा बैग रास्ते में गिर गया. लेकिन व्यापारी को पता ही नहीं चला. रास्ते से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात महिला-पुरुष ने गिरा हुआ बैग उठाकर ले गया. इसका वीडियो मार्केट की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.मामला बालोद जिला मुख्यालय स्थित पुराना बस स्टैंड का है. बालोद नगर के बड़े व्यापारी ताराचंद सांखला ने बालोद थाना में रिपोर्ट लिखाई है. एसपी, एडिशनल एसपी, थाना प्रभारी और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिए हैं. पुलिस पैसे से भरे बैग उठाने वाले दो लोगों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है.

.

Recent Stories