Tuesday, February 10, 2026

बेमौसम बारिश से रबी सीजन के फसलों को हुआ नुकसान, किसानों को दें मुआवजा: महतो

बेमौसम बारिश से रबी सीजन के फसलों को हुआ नुकसान, किसानों को दें मुआवजा: महतो

भाजपा ने टीपी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता ली, धान खरीदी की समयावधि एक माह बढ़ाने की भी मांग

कोरबा। भाजपा नेता विकास महतो ने कहा कि बेमौसम बारिश से रबी सीजन के फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार किसानों को मुआवजा देने की घोषणा करें। धान खरीदी कार्य भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में समय अवधि एक माह बढ़ाकर पंजीकृत किसानों को राहत दी जा सके।
मंगलवार को भाजपा ने टीपी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता ली। महतो ने कहा कि धान खरीदी की आखिरी तिथि 31 जनवरी होने से अवकाश के दिनों में केन्द्रों के बंद रहने से 9 दिन ही अब समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी होगी। बफर लिमिट से अधिक धान भंडारित होने की स्थिति में 72 घंटे के भीतर परिवहन करने की अनिवार्यता है, मगर केन्द्रों से धान का समय पर उठाव नहीं हो रहा है। पत्रकार वार्ता में कटघोरा के पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

.

Recent Stories