Monday, January 19, 2026

बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्कूल संचालन के समय में किया परिवर्तन

बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्कूल संचालन के समय में किया परिवर्तन

बलरामपुर जिले में ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिले के छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए। निर्णय लिए। प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार एवं प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक और हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल दोपहर 12ः45 से शाम 4ः15 तक वही शनिवार को हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक संचालित होगी। साथ ही शनिवार को प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोपहर 12ः45 बजे से शाम 4ः15 तक संचालित की जाएगी। एक पाली में संचालित विद्यालय सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक एवं शनिवार को प्रातः 9ः00 से 12ः30 बजे तक संचालित होंगे। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों को उक्त निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया गया है।

.

Recent Stories