Monday, February 16, 2026

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल:5 LED टेलीविजन पर 72% तक का धमाकेदार डिस्काउंट, 4 दिन बाद पुरानी कीमत पर मिलने लगेंगे

LED टेलीविजन खरीदने के लिए बजट 10 हजार रुपए से भी कम है, तब इस डिमांड को अब पूरा कर सकते हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल शुरू हो चुकी है। सेल में टीवी पर 72% तक का धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद कई महंगे टीवी की कीमत 10 हजार से भी कम हो गई है। 12 मार्च से शुरू हुई ये सेल 16 मार्च तक चलेगी। चलिए आपको ऐसे ही 5 LED TV के बारे में बताते हैं।

सभी टीवी पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स

  • SBI क्रेडिट कार्ड पर 10% या 1250 रुपए तक ऑफर
  • फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% तक कैशबैक
  • 15,000 रुपए या ज्यादा की खरीदारी पर 250 रुपए का ऑफ
  • 6 महीने के लिए गाना ऐप पर गाना प्लस का फ्री सब्सक्रिप्शन

1. थॉमसन R9 24-इंच HD LED TV

टीवी की कीमत : 10,499 रुपए ऑफर प्राइस : 7,499 रुपए आपका फायदा : 3,000 रुपए (28%)

इस टीवी का मॉडल नंबर 24TM2490 है। इसमें 24-इंच का HD डिस्प्ले दिया है। इसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। टीवी में 20 वॉट साउंड आउटपुट वाले दो स्पीकर दिए हैं। टीवी में HDMI, USB पोर्ट दिए हैं। पेन ड्राइव से डायरेक्ट वीडियो देख सकते हैं। टीवी AVI, MPG, DAT, VOB, DIV, MOV, MKV, RM वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है।

2. कोडक 24-इंच HD LED TV

टीवी की कीमत : 10,499 रुपए ऑफर प्राइस : 7,499 रुपए आपका फायदा : 3,000 रुपए (28%)

इस टीवी का मॉडल नंबर 24HDX100S है। इसमें 24-इंच का HD डिस्प्ले दिया है। इसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। टीवी में 20 वॉट साउंड आउटपुट वाले दो स्पीकर दिए हैं। टीवी में 2 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए हैं। पेन ड्राइव से डायरेक्ट वीडियो देख सकते हैं। टीवी AVI, MPG, DAT, VOB, DIV, MOV, MKV, RM वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है।

3. मारक्यू फ्लिपकार्ट 32-इंच HD LED TV

टीवी की कीमत : 19,999 रुपए ऑफर प्राइस : 8,499 रुपए आपका फायदा : 11,500 रुपए (57%)

इस टीवी का मॉडल नंबर 32HDNDMSVAB है। इसमें 32-इंच का HD डिस्प्ले दिया है। इसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। टीवी में 20 वॉट साउंड आउटपुट वाले दो स्पीकर दिए हैं। टीवी में 2 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए हैं। पेन ड्राइव से डायरेक्ट वीडियो देख सकते हैं। टीवी AVI, MPG, DAT, VOB, DIV, MOV, MKV, RM वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है।

4. थॉमसन R9 32-इंच HD LED TV

टीवी की कीमत : 14,990 रुपए ऑफर प्राइस : 8,999 रुपए आपका फायदा : 5,991 रुपए (39%)

इस टीवी का मॉडल नंबर 32TM3290 है। इसमें 32-इंच का HD डिस्प्ले दिया है। इसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। टीवी में 20 वॉट साउंड आउटपुट वाले दो स्पीकर दिए हैं। टीवी में 2 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए हैं। पेन ड्राइव से डायरेक्ट वीडियो देख सकते हैं। टीवी AVI, MPG, DAT, VOB, DIV, MOV, MKV, RM वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। इसमें ऑटोमैटिक वॉल्यूम लेवल का फीचर भी दिया है।

5. कूका 32-इंच HD LED स्मार्ट TV

टीवी की कीमत : 36,990 रुपए ऑफर प्राइस : 9,999 रुपए आपका फायदा : 26,991 रुपए (72%)

इस टीवी का मॉडल नंबर 32S3U-प्रो है। इसमें 32-इंच का HD डिस्प्ले दिया है। इसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। ये स्मार्ट टीवी है जो Coolita ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें क्वाड-कोर A35 x 4 प्रोसेसर, Mali-G31 ग्राफिक्स प्रोसेसर, 512MB रैम और 4GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। इसमें हंगामा प्ले, यप्प टीवी, यूट्यूब जैसे ऐप प्री-इन्स्टॉल मिलेंगे। टीवी में 20 वॉट साउंड आउटपुट वाले दो स्पीकर दिए हैं। टीवी में 2 HDMI और एक USB पोर्ट दिए हैं।

.

Recent Stories