Monday, February 16, 2026

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर मल्टीप्लेक्स में बवाल:रायपुर में कर्मचारियों से भिड़े भाजपा नेता, बोले- थिएटर खाली, फिर भी बाहर हाउसफुल का बोर्ड लगाया

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने गए भाजपा नेताओं के हंगामे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें नेता आरोप लगा रहे हैं कि मल्टीप्लेक्स पीवीआर में सीटें खाली रहने के बावजूद टिकट नहीं दी जा रही है और हाउसफुल का बोर्ड लगा दिया गया है।

फिल्म देखने गए भाजपा नेताओं और पीवीआर के कर्मचारियों के बीच बहस शुरू हो गई। दरअसल, कुछ लोगों को टिकट नहीं मिल पाया, लेकिन जब लोग अंदर फिल्म देखने गए तो पूरा थिएटर खाली पड़ा था और बाहर हाउसफुल का बोर्ड लगा कर टिकटें नहीं दी जा रही थीं।

फिल्म देखने गए भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा ने बताया हमने फिल्म देखी, थिएटर हॉल के अंदर आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली थीं। बाहर हाउसफुल का बोर्ड लगाकर लोगों को लौटाया जा रहा था। इसलिए हमने अपना विरोध भी दर्ज करवाया। थिएटर प्रबंधकों की सफाई यह थी कि प्रशासन की तरफ से 50% से अधिक की अनुमति नहीं है।

आश्चर्य हुआ यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा तो फिर एक एक सीट छोड़कर टिकट नंबर देकर उस अनुसार बैठाना चाहिए और पूरे थिएटर में कहीं भी फिल्म से संबंधित पोस्टर नहीं लगे थे। मतलब कुछ तो है कि आधी से कम टिकटें बेचना और हाउसफुल बता देना।

.

Recent Stories