रूस- यूक्रेन जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड और एक्स जिमनास्ट अलीना काबेवा के स्विट्जरलैंड में छिपे होने का दावा किया जा रहा है। रूस, यूक्रेन और बेलारूस के लोगों ने अलीना के खिलाफ एक ऑनलाइन पिटिशन शुरू की है, जिसमें उन्हें स्विट्जरलैंड से बाहर निकालने की मांग की जा रही है।
दावे के मुताबिक, अलीना अपने तीन बच्चों के साथ एक लग्जरी विला में छिपी हैं। इस पिटिशन के सपोर्ट में अब तक 50 हजार से अधिक लोग साइन कर चुके हैं। अलीना की उम्र 38 साल है और वे एक ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। अलीना रूस की सबसे लचीली महिला के तौर पर जानी जाती हैं। वे पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी की सांसद भी रह चुकी हैं।
पिटिशन में कहा गया है कि जंग के बावजूद, स्विट्जरलैंड ने पुतिन सरकार की एक सहयोगी की मेजबानी करना जारी रखा है। ये पिटिशन उन रिपोर्टों के बीच आई है, जिनमें कहा गया है कि अलीना को यूक्रेन में जंग के बीच स्विट्जरलैंड भेजा गया है। अलीना 7 साल से अधिक समय से रूसी सरकार समर्थित नेशनल मीडिया ग्रुप में बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर्स की प्रेसिडेंट भी हैं। द डेली मेल के मुताबिक, उन्हें हर साल करीब 8 मिलियन यूरो सैलरी भी मिल रही है।
अलीना को सार्वजनिक जगहों पर कम ही देखा जाता है। उन्हें आखिरी बार दिसंबर 2021 में मॉस्को के डिवाइन ग्रेस रिदमिक जिम्नास्टिक टूर्नामेंट में डांस करते हुए देखा गया था। उन्होंने 2004 ओलिंपिक में रिदमिक जिम्नास्ट में गोल्ड मेडल जीता था। द गार्जियन जैसे कई अखबारों ने दावा किया है कि अलीना पुतिन की गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि, पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर ये बात स्वीकार नहीं की है।
एलिना से नजदीकी की चर्चा
एलिना की पुतिन के साथ नजदीकियों और बच्चों की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं। एलिना एक रूसी राजनेता, मीडिया मैनेजर और एक रिटायर्ड रिदमिक जिम्नास्ट हैं। एलिना को अब तक के सबसे कामयाब जिम्नास्ट्स में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में 2 ओलंपिक मेडल, 14 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 21 यूरोपियन चैंपियनशिप मेडल अपने नाम किए।
पुतिन के संबंध कई महिलााओं के साथ बताए जाते रहे हैं। इनमें गोल्ड मेडल जिमनास्ट एलिना काबेबा का नाम सबसे पहले आता है। अफवाह है कि पुतिन की उनकी गर्लफ्रेंड एलिना काबेवा के साथ तीसरी बेटी भी है। इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रूसी मीडिया 18 साल की एलिजाबेटा क्रिवोनोगिख को पुतिन की सीक्रेट बेटी बताता है।
पुतिन की सीक्रेट बेटी को लेकर ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी में विजुअल कंप्यूटिंग सेंटर के डायरेक्टर प्रो. हसन उगैल ने कहा था कि पुतिन और उनकी कथित बेटी का चेहरा इतना ज्यादा मिलता जुलता है कि कोई भी दोनों को बाप-बेटी बताने से इनकार नहीं कर सकता है।