भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) पर निशाना साधा हैं। भाजपा (bjp) ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री केजरीवाल ‘असभ्य’ करार दिया हैं। दरअसल बीजेपी (bjp) ने मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) की कोविड समीक्षा बैठक का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) के नेता अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) को पीएम मोदी के संबोधन के दौरान हाथ उठाकर अगड़ाई लेते हुए देखा जा सकता है। पीएम मोदी ने बुधवार दोपहर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की और देश भर में कोरोना (corona virus) मामलों में आई तेजी की स्थिति की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ने महामारी के अलावा ईंधन की बढ़ती कीमतों पर भी चर्चा की। उन्होंने राज्यों से आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए “राष्ट्रीय हित” में मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम करने का आग्रह किया।
https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1519229094658904064?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1519229094658904064%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.haribhoomi.com%2Flocal%2Fdelhi-ncr%2Fdelhi-arvind-kejriwal-took-the-lead-during-pm-narendra-modi-address-watch-video-423273


