Monday, February 16, 2026

पश्चिमी देशों के प्रतिबंध से बौखलाया रूस, आसमान में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के तबाही की बात कही

युद्ध का आज 17वां दिन है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके पास के इलाकों में हमले तेज कर दिए हैं। पश्चिमी देशों रूस पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रतिबंधों का ऐलान कर रहे हैं। इसके पलटवार में रूस भी कड़े एक्शन ले रहा है। रूस ने धमकी देते हुए कहा है कि पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश हो सकता है।

अमेरिका और रूस पिछले 24 साल से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के रखरखाव के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। यहां दोनों के तालमेल से 21वीं सदी की कई महत्वपूर्ण खोजों भी हई है, लेकिन यूक्रेन युद्ध ने हालात को बिल्कुल बदल दिया है। रूस की धमकी के बाद अमेरिकी एस्ट्रोनॉट मार्क वंदे हेई दो अन्य रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ कजाकिस्तान में उतरने का प्लान कर रहे हैं।

दो हिस्सों में बंटा है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को दो हिस्से में डिवाइड किया गया है। एक हिस्से को रूस ऑपरेट करता है, तो दूसरे को अमेरिका। 1998 में रूस और अमेरिका के एस्ट्रोनॉट ने एक साथ इस स्पेस स्टेशन में कदम रखा था। तब से ही दोनों की बीच साझेदारी जारी है।

ताजा अपडेट्स…

  • यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूसी सैनिकों ने मारियुपोल मस्जिद पर गोलीबारी की, यहां 80 से ज्यादा लोग छिपे हुए हैं।
  • इटली ने यूरोपीयन यूनियन के प्रतिबंधों के तहत रूसी अरबपति एंड्री मेलनिचेंको की करीब 4,436 करोड़ रुपए की कीमत वाली यॉट सीज को सीज किया है।
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा- कनाडा यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ा है। G-7 देश रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग कर देंगे।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि रूस-यूक्रेन की जंग में 25 लाख लोग देश छोड़ चुके हैं, जिससे यूरोप में दूसरी वर्ल्ड वॉर के बाद सबसे बड़ा शरणार्थी संकट खड़ा हो गया है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने रूसी शराब, सी फूड और हीरे के इंपोर्ट पर भी बैन लगाने का ऐलान किया है। बाइडेन ने कहा- रूस से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेंगे।
  • अमेरिका ने रूस को धमकी दी है कि अगर उसने थर्मोबेरिक कैमिकल वेपन्स इस्तेमाल किए तो इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी होगी।
.

Recent Stories