Friday, February 20, 2026

न्यूयॉर्क के सब-वे स्टेशन ब्रुकलिन में फायरिंग, 6 लोग घायल; कुछ बिना फटे बम भी बरामद

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक सब-वे स्टेशन पर फायरिंग की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुल 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ब्रुकलिन स्टेशन की इस घटना के बाद वहां जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो कुछ बिना फटे बम भी मिले। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाला शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर जैसे कपड़े पहने था। अब तक यह साफ नहीं है कि मामला फायरिंग का है या बम हमले का। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, कुछ छोटे बम लेकर स्टेशन में घुसा था। उसके हाथ में गन भी थी। इलाका सील कर दिया गया है और हमलावर की तलाश की जा रही है।

.

Recent Stories