नूपुर शर्मा के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, जुमे की नमाज के बाद हुई नारेबाजी

पैगंबर पर विवादित बयान देने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया गया। जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने नूपुर के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी हाथ में पोस्टर-बैनर लेकर विरोध कर रहे थे। प्रदर्शकारियों ने मांग की है कि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। एक दिन पहले ही नूपुर सहित 33 लोगों के खिलाफ हेट स्पीच देने का मामला दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया है। मुंबई में भी उनके खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने ही उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की है, क्योंकि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही थीं।

.

Recent Stories