निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन

रायपुर। राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन था. छत्तीसगढ़ की दो सीटों से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए हैं. सांसद रंजीत रंजन निर्वाचन प्रमाण-पत्र लेने छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुचीं.इस दौरान मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा मौजूद रहे. विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया. वहीं राजीव शुक्ला की जगह उनके भाई सुधीर शुक्ला ने प्रमाण-पत्र लिया.बता दें कि रामविचार नेताम और छाया वर्मा की सीट खाली हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को राज्यसभा भेजा जा रहा है.

.

Recent Stories