Monday, February 16, 2026

दिल्ली रवाना होने से पहले बोले सीएम भूपेश बघेल : शीर्ष नेतृत्व में परिवर्तन हो, ऐसे तो हालात नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा- पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर आज सीडब्ल्यूसी की बैठक मुझे भी आमंत्रित किया गया है, मैं शामिल होने जा रहा हूं दिल्ली। मुख्यमंत्री ने चुनाव परिणाम के बाद शीर्ष स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अभी ऐसी कोई परिस्थिति नहीं दिखती कि नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात हो। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सीट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक कोई दावेदारी नहीं हुई है। नवा रायपुर में आंदोलनकारी किसान की मौत पर सीएम ने कहा कि, जांच के आदेश दिए गए हैं, रिपोर्ट में जो आएगा उसके बाद देखेंगे। डोंगरगांव में किसान की मौत के मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि, जब डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब उन्हें किसानों की सुध नहीं आई। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के दौरे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि लगातार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा प्रदेश भाजपा के नेताओं का अपमान किया जा रहा है, मैं समझता हूं यह उचित नहीं है। बीजेपी द्वारा बस्तर पर फोकस किये जाने के सवार पर सीएम ने कहा- वो लोग कोशिश कर रहे हैं। नगरीय निकाय के चुनाव में उन्हें परास्त होना पड़ा, जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। छत्तीसगढ़ के लोग इनके छलावे में नहीं आएंगे।

 

 

.

Recent Stories