Monday, February 16, 2026

थाने में ही हाथापाई करने लगे 2 पुलिसकर्मी:SP ने SI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा तो ASI ने मार दिया ताना; SP ने दोनों को कर दिया लाइन अटैच

बिलासपुर में थाने में ही आपस में झगड़ा करने वाले एसआई और एएसआई को SP ने लाइन अटैच कर दिया है। दरअसल, एसआई को SP ने स्पष्टीकरण मांगा था। इस दौरान एएसआई भरत राठौर ने एसआई मिलन सिंह पर ताना मारते हुए कमेंट्स कर दिया। फिर दोनों के बीच विवाद के बाद हाथापाई की स्थिति बन गई थी। TI ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराया और समझाइश भी दी थी। मामला तारबाहर थाने का है।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार की है। तारबाहर थाने में पदस्थ एसआई मिलन सिंह को नारकोटिक्स एक्ट के किसी मामले में गलत कार्रवाई करने पर SP पारुल माथुर ने शोकाज नोटिस जारी किया था। इसी बात को लेकर एएसआई भरत राठौर ने होशियारी करने की बात कहते हुए कमेंट्स किया और ताना मारने लगे। इसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि उनके बीच गाली-गलौज और हाथापाई की नौबत आ गई। उनके विवाद को देखकर पुलिसकर्मी समझाने की कोशिश करते रहे। लेकिन, मामला उलझ गया। तब TI सुनील कुर्रे ने उन्हें समझाइश दी और विवाद कोा शांत कराया।

.

Recent Stories