तंत्र-मंत्र के दौरान तिहरी मौत… कोरबा में 3 शव मिलने से हड़कंप, 5 आरोपी हिरासत में

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तंत्र-मंत्र के कथित अनुष्ठान के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। बुधवार देर रात बरबसपुर स्थित एक स्क्रैप यार्ड से स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन, तुलसी नगर निवासी सुरेश साहू और दुर्ग निवासी नीतीश कुमार के शव पुलिस को एक ही कमरे में मिले। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है, लेकिन मामले की जांच सिविल लाइन पुलिस कर रही है।

2.5 करोड़ बनाने का लालच—फिर तिहरी मौत

शुरुआती जांच में सामने आया कि बिलासपुर निवासी कथित तांत्रिक राजेंद्र कुमार अपने 3 साथियों के साथ बुधवार रात कोरबा पहुंचा था। दावा किया गया था कि 5 लाख रुपए को तंत्र-मंत्र से 2.5 करोड़ रुपए में बदल दिया जाएगा, जिसे बाँटने की योजना थी। इसी लालच में यह अनुष्ठान शुरू हुआ।

पुलिस ने अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

एक-एक कर कमरे में बंद किया, नींबू और रस्सी का घेरा बनाया

बुधवार रात करीब 11 बजे स्क्रैप यार्ड में तंत्र-मंत्र का कथित अनुष्ठान शुरू हुआ।
कथित तांत्रिक ने—

  • तीनों को अलग-अलग कमरे में बुलाया,

  • नींबू दिया,

  • फर्श पर रस्सी से घेरा बनाया,

  • और कहा कि कमरे का दरवाजा 30 मिनट बाद खोला जाएगा।

जब तय समय बाद दरवाजा खोला गया, तीनों लोग निर्जीव अवस्था में पड़े मिले। मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद साथी लोग तीनों को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने राजेंद्र के साथी अश्वनी कुर्रे की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया।

.

Recent Stories