झमाझम बारिश से उफान पर आगर नदी, निचली बस्तियों में भरा लबालब पानी

मुंगेली। लगातार हो रही झमाझम बारिश से जिले के नदी नाले उफान पर है. आगर नदी में बाढ़ की वजह से मुंगेली शहर के निचली बस्तियों में लबालब पानी भर गया है. आलम ये है कि इन इलाकों के कई घरों में पानी भी घुस गया है. हालांकि बाढ़ प्रभावितों को राहत देने के लिए नगरीय प्रशासन की टीम मुस्तैद नजर आई है. शुक्रवार को नगर पालिका की टीम बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए निकले. तो वहीं जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरण किया गया. इसके अलावा कुछ जरुरतमंदों को रैन बसेरा में शिफ्ट कराया गया. हेमेंद्र गोस्वामी नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने दिनभर मोर्चा संभाला, लेकिन कई लोग अभी वहां पर फंसे हुए हैं.

आगर नदी के बाढ़ में बघनी भंवर के एक ही परिवार के दर्जनभर लोग टापू के फंस गए. इसकी जानकारी होते ही नगरपालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी की टीम मौके पर पहुंची. S DRF की टीम भी बुलवाई गई. जहां मोटर बोट में रेस्क्यू टीम के एक्सपर्ट फंसे लोगों तक पहुंचे.

हेमेंद्र गोस्वामी का कहना है कि ये वही लोग हैं जो बाढ़ की आशंका की वजह से घर खाली करने कराई गई मुनादी के बाद भी जान जोखिम में डालकर वहा डटे हुए थे. हालाकि प्रशासन की मदद से इनको बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है.

.

Recent Stories