ज्ञानवापी में सर्वे का तीसरा दिन :जानकारी लीक करने के आरोप में टीम के एक सदस्य को हटाया गया, अंदर नहीं जाने दिया

वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे का आज तीसरा दिन है। सोमवार को परिसर की 20% वीडियोग्राफी की जा रही है। दो दिन में 80% हो चुकी है। सुबह 8 बजे एडवोकेट कमिश्ननर के नेतृत्व में वादी-प्रतिवादी पक्ष के 52 लोगों की टीम ने सुबह 8 बजे परिसर में एंट्री की। सूत्रों के मुताबिक, सर्वे में शामिल एक व्यक्ति को अंदर की खबर लीक करने के आरोपों में हटाया गया है। वहीं, ज्ञानवापी के अंदर तालाब का पानी निकाल कर उसकी वीडियोग्राफी कराई जा सकती है। हिंदू पक्ष ने तालाब की तलहटी की भी जांच करने की मांग की थी।

  • सूत्रों के हवाले से खबर है कि सर्वे में शामिल एक व्यक्ति को अंदर की खबर लीक करने के आरोपों में हटाया गया है।
  • सर्वे के तीसरे दिन पर सीएम योगी खुद नजर रखें हैं, प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी से उन्होंने जानकारी ली है।
  • कोर्ट में कल इस मामले में सुनवाई है, हालांकि ऐसी संभावना जताई जा रही कि कल भी कुछ समय सर्वे हो सकता है।
  • ज्ञानवापी के गुंबद की वीडियोग्राफी हुई। इसकी बनावट की हाई लैंस कैमरे से फोटोग्राफी भी की गई। कल भी इसका सर्वे किया गया था।
  • ज्ञानवापी के 500 मीटर के दायरे में पब्लिक की एंट्री बैन है। चारों तरफ से आने वाले रास्तों पर पुलिस-पीएसी का पहरा है।
  • सर्वे के तीसरे दिन ज्ञानवापी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 16 लेयर की सुरक्षा है। पहले दिन 10 लेयर जबकि दूसरे दिन 12 लेयर की थी।
  • पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश सर्वे शुरू होते ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मौके पहुंचे। पैदल मार्च कर शांति की अपील की।
  • काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मामले में विश्व वैदिक सनातन संघ प्रमुख जितेन्द्र सिंह विसेन दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
  • विसेन के नेतृत्व में ही पिछले साल 5 महिलाओं में कोर्ट में परिसर का सर्वे कराने की याचिका दायर की थी।
  • बुद्ध पूर्णिमा और सोमवार होने से कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने पहुंचे हैं।
.

Recent Stories