ज्ञानवापी का सर्वे का दूसरा दिन LIVE:छत पर चल रही वीडियोग्राफी, गुंबद का हो रहा सर्वे; गलियों में मुस्तैद है पुलिस फोर्स

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में दूसरे दिन भी सर्वे चल रहा है। 52 लोगों की टीम इस समय छत पर मौजूद है। आज सर्वे पूरा होने की उम्मीद है। पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने कहा कि आज सुरक्षा थोड़ी और बढ़ा दी गई है। सर्वे के पहले दिन परिसर के बाहर 10 लेयर की सिक्योरिटी थी, जिसे आज 12 लेयर की कर दी गई है। इन बातों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।

आज बरामदे, छत, गुंबद, तालाब, बाहरी दीवारों आदि की भी वीडियोग्राफी होनी है। छत पर जाने के लिए सीढ़ियां मंगाई गई थीं। सभी वादी, प्रतिवादी पक्ष और एडवोकेट के साथ एडवोकेट कमिश्नर सहित 52 लोगों की टीम की मौजूदगी में सर्वे चल रहा है। बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को पहले दिन 50% एरिया में वीडियोग्राफी और सर्वे हुआ।

  • गोदौलिया से गेट नंबर-4 यानी ज्ञानवापी तक पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने पैदल मार्च किया। शांति की अपील की।
  • कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे चल रहा है। वादी और प्रतिवादी सहित 52 लोग सहयोग कर रहे हैं।
  • सुरक्षा को देखते हुए आज भी 500 मीटर के एरिया में पब्लिक की एंट्री बैन कर दी गई है।
  • ज्ञानवापी के पास वाले गेट से काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
  • ज्ञानवापी के एक किलोमीटर के दायरे में करीब 1500 पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।
  • ज्ञानवापी के 500 मीटर के दायरे में छतों पर भी सुरक्षा में जवान लगे हैं।
  • आसपास की दुकानों को बंद करा दिया गया है, यहां के घरों से भी लोगों को निकलने की अनुमति नहीं है।
  • दोपहर 12 बजे तक सर्वे पूरा होने की उम्मीद है, इसके बाद आसपास की दुकानें खोल दी जाएंगी।
.

Recent Stories