लखनपुर–( सरगुजा) एक भयानक खौफनाक हादसा उस समय टल गया जब बीते ६ मार्च की रात करीब ११ बजे लखनपुर दैनिक गुदड़ी बाजार के समीप एक जवानों से भरी टाटा सूमो कार को पीछे अम्बिकापुर की ओर से आ रही यात्री रायल ट्रेवल्स बस ने टक्कर मार दी। जवानों से लैस कार अनियंत्रित होकर पलट गई । दरअसल जिला बलरामपुर पुलिस जवानों को लेकर बिलासपुर जा रही थी। पीछे से आ रही रायपुर यात्री बस र ने टक्कर मार दी जिससे कार पल्ट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच टाटा सूमो कार में सवार जवानों को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया । बहरहाल किसी भी जवान को गंभीर चोंट नहीं आई है । जांचोपरांत जवानों को छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि
एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।


