Saturday, February 14, 2026

छत्तीसगढ़ में रिकार्डतोड़ धान खरीदी, इस साल खरीदा गया 97.97 लाख मीट्रिक टन धान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से शुरु हुई न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदी 7 फरवरी को समाप्त हो गई। शाम तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक करीब 98 लाख मीट्रिक टन की खरीदी की गई है। धान बेचने वाले किसानों के खातों में 19 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए है। यह राशि न्यूनतम समर्थन मूल्य की राशि के हैं। धान पर राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि चार किस्तों में अगले साल की जाएगी।

read mo

105 लाख मीट्रिक टन का था लक्ष्य राज्य सरकार ने 2022-23 के लिए 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था। इस हिसाब से करीब 7 लाख टन धान कम आया है। राज्य में एमएसपी पर धान बेचने के लिए 24 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था,इनमें से 22 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा है। करीब तीन लाख किसानों ने धान नहीं बेचा। पूर्व के वर्षों में भी पंजीयन कराने वाले सभी किसानों ने कभी धान नहीं बेचा। हालांकि राज्य सरकार ने पिछले साल 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था। इस साल जितनी खरीदी की गई है, उतनी अब से पहले कभी नहीं की गई।

.

Recent Stories