चीन की ताइवान के खिलाफ मिलिट्री ड्रिल:ताइवान के समुद्री तट के पास 11 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, ताइपे ने कहा- हम जंग के लिए तैयार

चीन और ताइवान के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान से लौटते ही चीन और एग्रेसिव हो गया है। गुरुवार से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने ताइवान के ईदगिर्द 6 इलाकों में सैन्य अभ्यास शुरू किया है।

इस बीच, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि PLA ने ताइवान के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिमी तट के पास 11 डोंगफेंग बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। वहीं, ताइवान ने कहा है कि हम जंग नहीं चाहते लेकिन इसके लिए तैयार रहेंगे। ताइवान आने-जाने वाली करीब 50 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है।

.

Recent Stories