Monday, August 11, 2025

गढ़चिरौली में SRPF जवानों ने मारी एक-दूसरे को गोली, सर्विस राइफल से किया फायर; दोनों की मौत

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले में आपसी विवाद में दो जवानों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी है। मौके पर ही दोनों जवानों की मौत हो गई है। यह दोनों SRPF (स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स) के हैं। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे पर गोली चलाने की बात सामने आ रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

.

Recent Stories