गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले के गौरेला में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के उग्र रवैये को देखते हुए पुलिस को आंसू गैस छोड़ना पड़ा। दरअसल 25 सूत्रीय मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी थी। आज ज्योतिपुर में पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जैसे ही वे घेराव के लिए निकल रहे थे पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकने का प्रयास किया। जहां गोंगपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस सुरक्षा घेरा पार कर लिया तो पुलिस ने रोकने के लिए आंसू गैस का उपयोग किया। इससे अफरा-तफरी मच गई। वहीं बाद में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गोंगपा नेता वापस गए


