कोरबा । मेडिकल कॉलेज में चोरी के मामलों में चोरी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है. 24 घंटे में चोरी की दूसरी चोरी की घटना सामने आयी है. यहां अज्ञात चोरों ने डॉक्टर कॉलोनी से सबमर्सिबल पंप की चोरी कर ली. जिसके बाद डॉक्टरों के घर में पानी की सप्लाई रुक गई. जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बीते दिन अस्पताल के कैंटीन में सेंधमारी कर चोरों ने हाथ साफ किया था.
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चोरों ने एक के बाद एक लगातार अपनी करतूतों से जिला अस्पताल प्रबंधन सहित आम लोगों को परेशानी में डाल दिया है. चोरों की करतूत से चार डॉक्टरों के घर में पानी की सप्लाई रुक गई. जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. पिछले दिनों यहां कैंटीन में सेंधमारी कर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया था.आज डॉक्टर कॉलोनी में चोरों ने सबमर्सिबल पंप की ही चोरी कर ली है. जिससे कॉलोनी के चार डॉक्टरों के घर में पानी की सप्लाई रुक गई. लगातार हो रही चोरियों से पुलिस भी परेशान है. डॉक्टरों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. गौर हो कि ये सारी चोरी की वारदात थाने के कुछ ही दूरी पर हो रही है. हालांकि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


