छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से जेवर चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खास बात ये है इन आरोपियों के पकड़े जाने में कैदियों का हाथ भी रहा है। जिनके बयान के बाद पुलिस ने इन आरोपियों तक पहुंच सकी है। पुलिस ने इन आरोपियों से 13 लाख रुपए के गहने बरामद किए हैं। ये आरोपी सोने-चांदी के दुकान और सूने मकानों को निशाना बनाया करते थे।
दरअसल, इन आरोपियों की चोरी का राज तब खुल पाया, जब इन्होंने बालोद जिले के गुंडरदेही थाना के ग्राम भाठागांव बी से 90 हजार के गहने और पसौदा गांव से 20 हजार रुपए के जेवर चुरा लिए। जिसके बाद दोनों ही गांव के पीड़ितों ने मामले में शिकायत की थी। ये दोनों घटनाएं 2021 में सिंतबर और अक्टूबर महीने में हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस इस केस के आरोपियों की तलाश कर रही थी।
बालोद जेल के कैदियों ने बताया…
पुलिस मामले की जांच में जुटी थी और अलग-अलग जगह से आरोपियों का पता लगा रही थी। मगर आरोपियों का कुछ पता नहीं चल रहा था। इस बीच पुलिस को बालोद जेल के अंदर कैदियों से अरूण साहू के बारे में जानकारी मिली। कैदियों ने बताया कि अरुण साहू हमेशा से चोरी करने की फिराक में रहता है। उसने यहां गुंडरदेही इलाके में भी चोरी की योजना बनाई थी। कई और जगह भी चोरी की है।
raed more रायपुर की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान छू रहा काले धुएं का गुबार लोगों को डरा रहा
बताया गया कि अरुण साहू चोरी की वारदात के कुछ समय पहले ही जेल से छूटा था। कैदियों के इस बयान के बाद पुलिस ने सबसे पहले अरुण पर नजर रखना शुरू किया। इसके कुछ दिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि मैं एक बार जेल जा चुका हूं। अब ऐसा कोई काम नहीं करता। इसके अलावा वो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगा। लेकिन जब पुलिस ने उससे सख्ती बरती तो अरुण ने जो बताया वो हैरान करने वाला था।
read more कर्नाटक हिजाब विवाद में कूदे पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, किया ये भड़काऊ ट्वीट!
बोला-मेरे 2 और सहयोगी
अरुण ने बताया कि जेल से छूटने के बाद उसने उसके सहयोगी मनोज कुर्रे के साथ गुंडरदेही इलाके में चोरी की थी। उसने ये भी बताया कि उन्होंने बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग में भी चोरी की। उन चोरियों में उसके साथ एक और सहयोगी था। जिसका नाम जागेश्वर साहू है। इस बयान के बाद पुलिस ने इन दोनों को भी हिरासत में ले लिया। वहीं अरुण की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दुर्ग जिले के जामगांव एम वाले मकान से 12.500 किलोग्राम चांदी के जेवर और 57 ग्राम सोने के जेवर बरामद किया है।
तीनों दुर्ग के रहने वाले हैं
आरोपियों ने बताया कि और जिलों से भी उन्होंने सूने मकान और ज्वेलरी शॉप से चोरियां की थी। जिसके जेवर उन्होंने बैंक में जमा करा दिए थे। फिलहाल पुलिस उन जेवरों को भी बरामद करने में लगी है। बुधवार को पुलिस ने इस पूरे मामला का खुलासा किया है। इस मामले में तीनों ही आरोपी मुख्य रूप से दुर्ग जिले के रहने वाले हैं।