किसान भालू और जंगली सूअर से परेशान:भालू और जंगली सूअर मूंगफली की फसल को करने लगे चौपट, किसानों को नुकसान

वन मंडल कोरबा के करतला रेंज में हाथियों के बाद किसान भालू और जंगली सूअर से परेशान हैं। मड़वारानी क्षेत्र के कचोरा गांव में भालू रोज मूंगफली की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यहां के किसानों ने 70 एकड़ में मूंगफली की फसल और 30 एकड़ में सब्जी की फसल लगाया है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है।

क्षेत्र में भालू और जंगली सूअर के साथ ही हिरण का झुंड रहता है। पास में ही हसदेव नदी नजदीक होने के कारण जंगली जानवर पानी पीने भी पहुंचते हैं, लेकिन इन दिनों क्षेत्र के किसान फसल को चौपट करने से परेशान हैं।

कचोरा के दिलीप यादव ने बताया कि रात के समय भालू मूंगफली को उखाड़कर खा रहे हैं। 4 से 5 एकड़ की फसल को चौपट कर चुके हैं। उनके साथ जंगली सूअर भी उत्पात मचा रहे है। रात के समय फसल की रखवाली करने की किसान नहीं जा पा रहे हैं। कई बार भालू ग्रामीणों पर हमला भी कर चुके हैं।

.

Recent Stories