कवर्धा में महिला को मारकर जला दिया:घर में मिला 100 फीसदी जली हुई हालत में शव; चिता बनाकर जलाने की आशंका

कवर्धा में फिर एक हत्या कर दी गई। इस बार एक महिला का शव मंगलवार को उसके ही घर में 100 फीसदी जली हुई हालत में मिला है। आशंका है महिला को मारकर जलाया गया है। उसे जलाने के लिए घर में चिता भी बनाए जाने की आशंका दिखाई दे रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम दैहानटोना निवासी एक मकान से मंगलवार दोपहर आग की लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल किया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंचे तो दरवाजा बाहर से बंद था। आग पर काबू होने के बाद पुलिस अंदर घुसी तो देखा कि सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं बरामदे में एक शव पड़ा था। जिसे सखीना मेरावी (45) का बताया जा रहा है। मकान भी सखीना का था और वह अकेले ही वहां रहती थी।

.

Recent Stories