Tuesday, December 9, 2025

एसईसीएल कर्मी के सूने आवास में हुई चोरी

कोरबा। एसईसीएल कर्मी के सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने हजारों का सामान पार कर दिया है। घटना की सूचना होने पर कर्मी ने इसकी रिपोर्ट दीपका थाना में दर्ज कराई है। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों की पतासाजी प्रारंभ कर दी है।
एसईसीएल दीपका क्षेत्र की प्रगतिनगर कालोनी के आवास क्रमांक 1282 में श्याम किशोर यादव परिवार सहित निवासरत हैं। एक दिन पहले वे बाहर थे। मौके का लाभ लेकर चोरों ने ताला तोडऩे के साथ भीतर प्रवेश किया और आलमारी को निशाना बनाया। जेवरात, नगदी और अन्य सामान यहां से पार करने की जानकारी मिली है। पीडि़त कर्मचारी के द्वारा घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया गया। कुछ दिनों पहले ही इसी कालोनी के एक आवास में चोरी की घटना हुई थी। जरूरत महसूस की जा रही है कि घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा और निगरानी का विस्तार किया जाए। लगातार हो रही चोरियों से एसईसीएल कर्मी व उनके परिजन दहशत में है। वर्तमान में शादियां व अन्य आयोजन हो रहे है। इस वजह से लोगों को घर खाली छोडऩा पड़ रहा है।

.

Recent Stories